इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टाटा की बड़ी तैयारी, Sierra EV और नई Punch EV 2026 में होंगी लॉन्च |
EV मार्केट में पकड़ मजबूत करने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा फोकस |

नई दिल्ली:
टाटा मोटर्स भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वर्ष 2026 में Tata Sierra EV और नई Punch EV को लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों मॉडल्स के आने से टाटा की EV पोर्टफोलियो और ज्यादा मजबूत होगी।
खास बात यह है कि आने वाली Sierra EV पूरी तरह नए डिजाइन और इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो इसे पेट्रोल-डीजल सिएरा से अलग पहचान देगी।

Tata Punch.ev

Tata Sierra.ev
Tata Sierra EV: नए प्लेटफॉर्म पर नया अंदाज
Tata Sierra EV को एक समर्पित इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर विकसित किया जाएगा। इसका लुक ICE वर्जन से अलग होगा और इसमें सामने की ओर क्लोज्ड ग्रिल डिजाइन देखने को मिलेगा, जो EV कारों की पहचान मानी जाती है।
इसके अलावा:
-
नए अलॉय व्हील्स
-
पूरी तरह रिफ्रेश इंटीरियर
-
प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री और बेहतर केबिन क्वालिटी
इस EV में सिंगल मोटर और डुअल मोटर बैटरी विकल्प मिल सकते हैं। डुअल मोटर वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) फीचर दिया जाएगा। Harrier EV के बाद यह टाटा की दूसरी AWD इलेक्ट्रिक कार होगी।
पोजिशनिंग की बात करें तो Sierra EV को Curvv EV से ऊपर और Harrier EV से नीचे रखा जाएगा। कीमत पेट्रोल-डीजल सिएरा से ज्यादा होने की संभावना है।