बिहार

महाशिवरात्रि पर पटना सिटी में शिवभक्ति का सैलाब, निकली विशाल शोभा यात्रा

सिमली छोटी मंदिर से गाय घाट गौरी शंकर मंदिर तक भक्ति-उत्सव का नजारा,डीजे, झांकी और भजन-कीर्तन के साथ निकली यात्रा

महाशिवरात्रि के मौके पर सिमली छोटी मंदिर से गाय घाट स्थित गौरी शंकर मंदिर तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन और शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा का स्वागत किया।

Back to top button