वाई-फाई पासवर्ड बदलते रहना क्यों है जरूरी? नहीं बदला तो हो सकते हैं कई बड़े नुकसान |
अगर आप लंबे समय से वाई-फाई का पासवर्ड नहीं बदल रहे हैं, तो इसके नुकसान जान लेना जरूरी है।

वाई-फाई पासवर्ड बदलते रहना क्यों है जरूरी? नहीं बदला तो हो सकते हैं कई बड़े नुकसान
आज के डिजिटल दौर में वाई-फाई हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। लेकिन बहुत से लोग कनेक्शन लेने के बाद सालों तक उसका पासवर्ड नहीं बदलते। भले ही एक ही पासवर्ड रखना आसान लगता हो, लेकिन इससे कई तरह के जोखिम पैदा हो सकते हैं। समय-समय पर वाई-फाई पासवर्ड बदलने से न सिर्फ नेटवर्क सुरक्षित रहता है, बल्कि इंटरनेट स्पीड पर भी असर नहीं पड़ता।

पासवर्ड न बदलने से होने वाले नुकसान
आसानी से मिल जाती है एक्सेस
जब सालों तक पासवर्ड नहीं बदला जाता, तो जिन लोगों को कभी पासवर्ड मिला था, वे उसे आगे भी शेयर कर सकते हैं। इससे बिना आपकी जानकारी के कई लोग आपके नेटवर्क का इस्तेमाल करने लगते हैं।
इंटरनेट स्पीड हो जाती है स्लो
जैसे-जैसे ज्यादा डिवाइस वाई-फाई से जुड़ते हैं, बैंडविड्थ पर दबाव बढ़ता है। इसका सीधा असर इंटरनेट स्पीड पर पड़ता है, जिससे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, गेमिंग और वीडियो कॉलिंग का अनुभव खराब हो जाता है।
सिक्योरिटी पर बढ़ता है खतरा
पुराना पासवर्ड हैकर्स के लिए आसान टारगेट बन सकता है। साइबर अपराधी लीक हुए या कॉमन पैटर्न वाले पासवर्ड ट्राई करके आपके नेटवर्क में घुसपैठ कर सकते हैं।
स्मार्ट डिवाइस हो सकते हैं हैक
कमजोर सिक्योरिटी की वजह से हैकर्स आपके स्मार्ट टीवी, कैमरा, स्पीकर और अन्य स्मार्ट डिवाइसेज में मालवेयर डाल सकते हैं, जिससे डिवाइस को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।
मालवेयर फैलने का जोखिम
अगर कोई खतरनाक डिवाइस आपके नेटवर्क से जुड़ जाता है, तो वह पूरे नेटवर्क में मालवेयर फैला सकता है। इससे मोबाइल, लैपटॉप और दूसरे कनेक्टेड गैजेट्स भी प्रभावित हो सकते हैं।