BREAKING
राजस्थान: ग्राम पंचायत ने बहुओं और युवतियों के कैमरा युक्त मोबाइल पर रोक लगाई
जोधपुर, 22 दिसंबर (भाषा): राजस्थान के जालोर जिले की एक ग्राम पंचायत ने बड़ा फैसला लेते हुए 26 जनवरी से 15 गांवों में बहुओं और लड़कियों के कैमरा वाले मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।
इस फैसले के तहत सार्वजनिक कार्यक्रमों या पड़ोसियों के घर मोबाइल फोन ले जाने पर भी रोक रहेगी। संबंधित महिलाओं को केवल साधारण कीपैड वाले मोबाइल फोन उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी।
यह निर्णय रविवार को जालोर जिले के गाजीपुर गांव में चौधरी समाज की एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता 14 पट्टियों (उप-मंडलों) के अध्यक्ष सुजनाराम चौधरी ने की।
सुजनाराम चौधरी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पंचायत सदस्य हिम्मतराम ने इस निर्णय की औपचारिक घोषणा की। हिम्मतराम के अनुसार, पंचायत प्रतिनिधियों और समाज के लोगों के बीच विचार-विमर्श के बाद तय किया गया कि बहुएं और लड़कियां केवल कीपैड वाले फोन ही इस्तेमाल करेंगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूल जाने वाली छात्राओं को पढ़ाई के लिए मोबाइल फोन की आवश्यकता होने पर उसका उपयोग सिर्फ घर तक सीमित रहेगा। उन्हें शादियों, सामाजिक आयोजनों या यहां तक कि पड़ोसी के घर जाते समय भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
इस फैसले पर उठे विरोध के बीच चौधरी ने कहा कि यह कदम बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। अक्सर बच्चे घर में महिलाओं के मोबाइल फोन का अत्यधिक इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि कई बार महिलाएं अपने घरेलू काम निपटाने के लिए बच्चों को मोबाइल फोन थमा देती हैं, जिससे बच्चों का ध्यान पढ़ाई और अन्य गतिविधियों से भटक जाता है।
-
रांची एयर एम्बुलेंस हादसा: दिल्ली के लिए उड़ान भरते ही विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 7 की मौत
झारखंड की राजधानी रांची से एक दुखद खबर सामने आई है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई…
Read More » -
Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कश्मीर से हिमाचल तक बर्फबारी के आसार, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट
भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी…
Read More » -
प्रयागराज माघ मेला: सेक्टर-5 में भीषण आग, दो टेंट जलकर खाक; पत्नी को बचाते समय पति झुलसा
प्रयागराज।माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-5 स्थित काली मार्ग पर मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रामनाम एवं…
Read More »